क्या आप भी आजकल फटे होंठों से परेशान हो गए हैं? जानिए यह हैं इसकी वजह।

हवा में नमी का कम होना ही फटे हुए होंठों का मुख्य कारण है।

ठंडी और शुष्क हवा होंठों से नमी चुरा लेती है।

बार बार जीभ को होंठों पर लगाने से भी होंठ फटने लगते हैं।

पानी की कमी के कारण भी होंठों का फटना शुरू हो जाता है।

कुछ विटामिन की कमी से भी होंठ फट जाते हैं।

होंठों को लिप बाम लगाकर फटने से बचा सकते हैं।

जीभ को बार बार होंठों से लगाने से बचें।

विटामिन से भरपूर मात्रा में संतुलित आहार लें।

भरपूर पानी पीएं और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।