Myanmar Earthquake: आज म्यांमार में एक शक्तिशाली भूकंप में ऐसी तबाही मचा दी जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 होने के कारण पड़ोसी देशों में भी इसके झटके महसूस किए गए हैं जिससे जान-माल का भारी नुकसान भी हुआ है।

म्यांमार में भूकंप का केंद्र और तीव्रता
भूकंप का केंद्र देश के मध्य भाग म्यांमार के सगाइंग क्षेत्र में था। National Centre For Seismology के अनुसार इस शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है इसके बाद 6.4 तीव्रता का एक आफ्टर शौक झटका भी महसूस किया गया।
भूकंप से हुआ नुकसान और तबाही
म्यांमार में इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई और कई जगह की सड़क भी टूट गई हैं सबसे ज्यादा नुकसान देश के मांडले शहर में हुआ है जहां कई इमारतें गिर गई और मलबे में लोग दब गए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए और वहां की कई ऊंची इमारतों में दरार आ गई हैं।

मृतकों और घायलों की संख्या
म्यांमार के भूकंप में 20 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर अभी जताई गई है और काफी लोग घायल भी हो गए हैं। इसके अलावा थाईलैंड में भी कुछ लोगों की घायल होने की खबर आई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है और बचाव कर्मी अभी भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
पड़ोसी देशों पर प्रभाव
म्यांमार भूकंप के झटके भारत, बांग्लादेश और लाओस देश में भी महसूस किए गए हैं। भारत में कोलकाता और इंफाल जैसे शहरों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बांग्लादेश और लाओस में भी इस भूकंप से दहशत फैल गई है।
Myanmar Earthquake: बचाव और राहत कार्य
म्यांमार की सरकार ने भूकंप प्रवाहित क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। म्यांमार की सेना और बचावकर्मियों ने मालवे में फंसे लोगों को निकालना और घायल लोग को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिया है। साथ ही पड़ोसी देशों ने भी म्यांमार को सहायता प्रदान करने की पेशकश की है।

भूकंप से बचाव
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है परंतु कुछ सावधानियां बरतकर हम भूकंप से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। भूकंप आने पर खुले मैदान में भागना चाहिए और इमारतें और बिजली की खंभों से दूर रहना चाहिए। भूकंप के बाद घायल लोगों की मदद करनी चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए।
Note:- TaazaSamachar24 किसी भी तरह की अफवाहों का समर्थन नहीं करता है इसका उद्देश्य केवल लोगों में जानकारी फैलाना है।
म्यांमार में भूकंप का केंद्र क्या था?
म्यांमार में भूकंप का केंद्र सगाइंग क्षेत्र में था।
म्यांमार में भूकंप की तीव्रता क्या थी?
म्यांमार में भूकंप की तीव्रता 7.7 थी और आफ्टरशौक 6.4 तीव्रता का था।
क्या भारत में म्यांमार भूकंप प्रभाव पड़ा है?
हां भारत में कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।